तनहा....💕




तनहा होना हमेशा उदास नहीं करता
उदास करती है वो अतीत की लहर  जो

बार-बार मन के किनारे को झकझोर जाती है
 छोड़ जाती है कुछ सीप में मोती के जैसे
गुजरे हुए लम्हे ...

कुछ एहसास जो वक्त के साथ
खामोश होकर रह गए
कुछ कदमों के निशान
जो कहीं वक्त के रेत  में
धुंधले पढ़ते चले गए
तन्हा होना ही हमेशा उदास नहीं करता...........

                                               - राहुल कुमार यादव

Comments